टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भोपाल में टीकमगढ़ के वरिष्ठ नेता किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव बाबाराजा एवं युवा नेता कांग्रेस जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव ने मुलाकात की जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को टीकमगढ़ जिले के बारे में तमाम स्थितियों से अवगत कराया गया जहां कमलनाथ ने टीकमगढ़ के विषय में भोपाल बुलाया था। इस अवसर पर कमलनाथ ने किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव और कुंवर पार्थ सिंह जूदेव से जिले टीकमगढ़ के बारे में तमाम विस्तार से चर्चा की। प्रेस को यह तमाम जानकारी कुवंर पार्थ सिंह जूदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

