टीकमगढ़। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे जिससे शहर की सफाई व्यवस्था लड़खडा़ गई थी शनिवार के दिन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ एक बैठक की और उनकी मांगों को सुनते हुए उनकी मांगों पर अमल करने और सफाई कर्मचारियों की उन मांगों पर काम करने की बात कही इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ श्रीमती गीता मांझी भी मौजूद रहीं और पार्षद गण भी इस मौके पर उपस्थित रहे जहां सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि हमें कलेक्ट्रेट रेट पर रखा जाए इस मौके पर सीएमओ गीता माझी और नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कहा कि जितने भी सफाई कर्मचारी शासन की गाइडलाइन के अनुसार इस कैटेगरी में आएंगे उनको जरूर कलेक्ट्रेट रेट पर रखा जाएगा लेकिन उसके लिए करीब 01 महीने का समय नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष के द्वारा सफाई कर्मचारियों से मांगा गया है जहां आपसी सहमति बनने के पश्चात सफाई कर्मचारी अपनी हड़ताल से वापिस चले गए हैं और रविवार 07 मई 2023 से सफाई कर्मचारी अपने अपने काम पर लौटेंगे। वहीं सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि आगामी की बैठक के उपरांत उनकी वेतन में जो भी परिषद निर्णय लेगी कुछ और भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के पश्चात नगर की जो सफाई व्यवस्था लड़खडा़ई थी जिसे नगरपालिका द्वारा गंभीरता से लिया गया और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर नगर प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से सुना गया और शासन की गाइड लाइन के अनुसार जो भी सफाई कर्मचारी उनकी मांग के अनुसार उस केटेगरी में आएंगे उनकी मांगे वह जरूरत पूरी कीं जाएंगी। इस बैठक के दौरान पार्षद हबीब राइन, पार्षद प्रतिनिधि ध्रुव यादव सहित अन्य पार्षद गण एवं नगर प्रशासन के संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

