टीकमगढ़ । पुलिस महानिदेशक के आदेश अनुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में दिनाक 06.05.2023 को समय शाम 06 वजे से 08 बजे तक पुलिस द्वारा संपूर्ण बल के साथ थाना चौकी क्षेत्र में पैदल पुलिस पेट्रोलिंग करने को आदेशित किया गया इसी आदेश के पालन में चौकी खिरिया पुलिस द्वारा ग्राम कुंडेश्वर गणेशगंज ब चौकी क्षेत्र मैं पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना तथा होटल पान दुकानों मैरिज गार्डनों को चेक किया भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी खिरिया आकाश रूसिया प्रधान आरक्षक आनंद आरक्षक अरविंद अभय उपस्थित रहे।

