टीकमगढ़। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा जनसामान्य में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा पुलिस की सड़कों पर दृश्यता बढाने हेतु मध्य प्रदेश पुलिस के समस्त जिले के मुख्यालय एवं समस्त थाना/चौकी स्तर पर पैदल गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में आज टीकमगढ़ जिले के मुख्यालय एवं समस्त थाना/चौकी स्तर पर सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पैदल गस्त की गई। पुलिस के द्वारा नगर व थाना क्षेत्रों के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर कैफे,पान दुकान, होटल,ढाबे,लॉज एवं संदिग्ध व्यक्तियों को चैक किया गया तथा गस्त के दौरान क्षेत्र के जनसामान्य से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा बताया गया कि उक्त पैदल गस्त आगे भी जारी रहेगी।

