टीकमगढ़। नगर के आकांक्षा पब्लिक स्कूल में मध्यप्रदेश लेखक संघ की 297 गोष्ठी आयोजित की गई। जिसका विषय महाराजा छत्रसाल था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रीति सुरेन्द्र सिंह परमार ने की व मुख्य अतिथि रविन्द्र यादव पलेरा तथा विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र चंसौरिया रहे। अभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया सरस्वती वंदना कौशल किशोर चतुर्वेदी ने सुनाई कार्यक्रम में प्रभुदयाल श्रीवास्तव दयाली शायर बशीर फरज शकील खान गोविंद सिंह बुंदेला कमलेश सेन डॉ प्रीति सिंह परमार, वीरेंद्र चंसौरिया रविंद्र यादव राजीव राणा सभी ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत की आज की गोष्टी महाराजा छत्रसाल को समर्पित रही।

