टीकमगढ ।पुलिस अधीक्षक महोदय रोहित काशवानी द्वारा जिले मे चलाये जा रहे स्थाई वारण्टियों की धर-पकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अभिषेक गौतम जतारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलेरा द्धारा एक टीम गठित की गई थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी उनि) अजय प्रताप सिंह, सउनि सतीष त्रिपाठी एवं आरक्षक 671 संतोष चक्रवर्ती, एनआरएस साकेत राजपूत के द्धारा विगत 6 वर्षो से 8 मामलो मे केस नं0 क्रमशः 1049/17, 446/19 448/19,449/19, 450/19, 447/19, 132/19769/19 के विभिन्न धाराओ मे फरार शातिर निगरानी बदमाश भूरा उर्फ सोनू पिता बैजनाथ उर्फ विजय अहिरवार उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 12 पलेरा की तलास हेतु जिला साइवर सेल टीकमगढ़ से प्राप्त मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम को हरियाणा तरफ रवाना किया गया था जो टीम के फरीदाबाद (हरियाणा) पहुचकर शातिर बदमाश की तलास की जो तलास के दौरान शातिर निगरानी बदमाश का पीछा करते हुये मऊरानीपुर (उ.प्र.) से घेराबंदी कर टीम द्वारा पकडकर गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 9/5/23 को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी उनि0 अजय प्रताप सिंह, सउनि सतीष त्रिपाठी एवं आरक्षक 671 संतोष चक्रवर्ती, एनआरएस साकेत राजपूत तथा साइवर से ल टीकमगढ़ से उनि मंयक नगायच, प्र. आर. रहमान खान की सराहनीय भूमिका रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

