टीकमगढ। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले में चलाये जा रहे नावालिक बालक/बालिकाओ की दस्तयावी अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अभिषेक गौतम जतारा के मार्गदर्शन मे थाना पलेरा से दिनांक 21/1/ 23 को गुमशुदा हुई नाबालिग लडकी जिसके पिता के द्धारा थाना पलेरा में की गई रिपोर्ट पर अप.क्र.24/23 धारा 363,366 ताहि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। जो उक्त बालिका की दस्तयावी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना पलेरा से निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी द्धारा एक टीम तैयार की गई जिसे अपहृता को दस्तयाव करने हेतु साइवर टीम से प्राप्त लोकेशन के आधार पर दिल्ली, हरियाणा तरफ रवाना किया गया जो टीम के सतत प्रयास से अपहृता बालिका को दिनांक 8/5/23 को दिल्ली से दस्तयाव किया जाकर नावालिग लडकी को उसके परिजनो को सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी थाना प्रभारी पलेरा, उनि) अजय प्रताप सिंह, सउनि सतीष त्रिपाठी एवं आरक्षक 671 संतोष चक्रवर्ती, एनआरएस साकेत राजपूत तथा साइवर सेल टीकमगढ से उनि मयंक नगायच,प्र. आर. रहमान खान की सराहनीय भूमिका रही ।।

