टीकमगढ़ । दिनांक 09 .05.2023 दिन मंगलवार को विधानसभा खरगापुर अंतर्गत ग्राम घूरा में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बरिष्ठ आप नेता राजकुमार जैन खरगापुर की अध्यक्षता मे आयोजित की गई,जिसके मुख्य अतिथि जतारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल अहिरवार ,विशेष अतिथि सियाराम रजक मातौल रहे। इस बैठक मे राजकुमार जैन ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली एवं पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ,भगवंत मान द्वारा किये गये जनहित विकास कार्यो ,शिक्षा,स्वास्थ,बिजली,पानी,महिलाओ के लिये फ्री बस यात्रा,तीन सौ युनिट तक फ्री बिजली प्रत्येक माह,बीस हजार लीटर पानी फ्री प्रति माह,दिल्ली एवं पंजाब सरकार के मुहल्ला क्लीनिक तथा अस्पतालो मे सभी प्रकार के रोगो की जांच और इलाज फ्री जैसी अनेक जनहित कारी योजनाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक मे सैकड़ो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुये,आम आदमी पार्टी की जनहित कारी नीतियो से प्रभावित होकर 120 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार पार्टी की नींव को मजबूत किया जा रहा है और गांव-गांव आम आदमी पार्टी पहुंचकर लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत करा रही है।