टीकमगढ़। नगर के स्थानीय चकरा तिगैला के समीप स्थित जिला कांग्रेस के कार्यालय में मंगलवार 09 मई 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता के दौरान नारी सम्मान योजना लांच की गई और नारी सम्मान योजना के बारे में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को अवगत कराया गया। इस प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला एवं कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय नेत्री श्रीमती किरण अहिरवार ,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला ,किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव बाबा राजा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू, सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी, पार्टी के जिला प्रभारी आबिद सिद्दीकी ,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार ,कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भगत राम भइयंन यादव, अनिल बड़कुल, डॉक्टर इसरार मोहम्मद ,संजय नायक ,पूर्व विधायक अजय यादव, अनीस अहमद ,रामकुमार यादव ,प्रभात पुरोहित ,सुनील सहित भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण इस मौके पर मौजूद रहे। जहां प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती किरण अहिरवार ने पत्रकारों को नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना शुरू की है जहां कांग्रेस इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 सौ रुपये और 500 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराएगी कांग्रेस का यह वादा है कि अगर आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं का यह सम्मान कांग्रेस देकर रहेगी श्रीमती किरण अहिरवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ जो वादा करते हैं उसे वह पूरा निश्चित करते हैं महिलाओं के लिए यह अनूठी पहिल सरकार बनने के बाद कांग्रेस करेगी।