पलेरा । थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सैपुरा में एक शादीशुदा महिला पर एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने जानलेवा हमला कर गोली चला दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सैपुरा गांव में निवासरत नीरज साहू विगत 1 माह से शादीशुदा महिला के एकतरफा प्यार के चलते पीछे पड़ा हुआ था और उसे परेशान कर रहा था मंगलवार को दोपहर 3 बजे करीब नरसिंह मंदिर के पास स्थित हैंडपंप पर जब महिला पानी भरने के लिए गई हुई थी उसी समय महिला को रोककर सिरफिरे युवक ने अपने प्यार का इजहार किया किंतु महिला द्वारा जब इनकार किया गया तो उस पर उसके द्वारा जान लेवा हमला कर उस पर गोली चला दी इस घटना के दौरान गंभीर हालत में महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई गई महिला को हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों के द्वारा उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उक्त घटना की खबर पाकर समूचे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उक्त घटना को लेकर स्थानीय थाना पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

