पलेरा।मंडल क्षेत्र निवावरी उर्फ रमपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय में ३३/११ केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया है। इस उपकेंद्र से २५ गांव और उद्योगिक केंद्रों को जोड़ा जाएगा। उसका निर्माण २ करोड ७२ लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश पटैरिया, विशिष्ट अतिथि एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, एसडीओपी, और डीई नवीन कुमार रहे।
खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी ने बताया कि पलेरा और जतारा बिजली केंद्र में २५ से अधिक गांव जुडे थे। वहां की एक ही शिकायत आती थी कि बिजली सप्लाई में कटौती और कम वोल्टेज आता था। ग्रामीणों की मांग पर पलेरा के निवावरी उर्फ रमपुरा में ३३/११ केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया गया है। उसके निर्माण २ करोड ७२ लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। उनका कहना था कि इस केंद्र में चार फीडर बनाए जाएंगे। जिसमें रमपुरा , बसतगुवां , रतनगुवां , चरी को घरेलु फीडर बनाया जाएगा। जिसमें रमपुरा, छुटकी, किरऊ, कुसगर, पुरूआ, रामनगर, पुरैनियां, दांतगोर, मडोरी, गुडा, पानी, मगरई रजपुरा, मछरया, अलोपा, मोररमन्ना, एकतानगर के साथ २५ गांवों में २१०० कनेक्शन दिए जाएंगे और २५ उद्योगिक केंद्र क्रशर के साथ अन्य को जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय में आए आवेदन
पलेरा मंडल के निवावरी उर्फ रमपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा द्वितीय अभियान का शिविर लगाया गया है। इस शिविर में एसडीएम, एसडीओपी, टीआई, सीइओ, तहसीलदार, जेई, सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं के निराकरण के लिए ३० से अधिक शिकायतें आई। उन्होंने मौके पर ही सभी शिकायतों का निराकरण करा दिया है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

