टीकमगढ़। जतारा जनपद तथा मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत 10 मई 2023 बुधवार से की गई जहां सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने अधिकारी कर्मचारियों के साथ पहुंचकर इस अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की और लोगों की समस्याएं सुनी एवं उनका जल्द से जल्द निराकरण किए जाने की बात कही गई। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने ग्रामीणों से अपील की कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का लाभ लें उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत में जिस किसी को भी बिजली का कनेक्शन चाहिए वह ग्राम पंचायत में अपना आवेदन कर सकता है जिसे आवेदन के अनुसार लाभ दिलाया जाएगा इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी भी वहां उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशव गढ़ ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण शुभारंभ अवसर पर 08 व्यक्तियों ने भैंस के लोन के लिए आवेदन दिए जहां शिविर के शुभारंभ अवसर पर अधिकारी कर्मचारी गणों सहित पंचायत वासी दिनेश सेन, अमर सिंह यादव ,जयपाल केवट, रविंद्र यादव ,हीरा कुम्हार, प्रीतम पाल ,अंकित आदिवासी ,आलोक जैन, सैनपाल यादव ,राजेंद्र नामदेव ,हरी नामदेव, सिब्बल कुम्हार, सरमन कुम्हार सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

