टीकमगढ़ । मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है, जहां जिले में नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत महाराजपुरा सरपंच श्रीमती अर्चना विश्वजीत सिंह जूदेव ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को 15 सौ रुपए की प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी,500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिले मे इस योजना को लेकर कांग्रेसी महाराजपुरा सरपंच श्रीमती अर्चना विश्वजीत सिंह जू देव ने स्वागत किया और उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह योजना प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी और उनके घरेलू आर्थिक संकट को भी दूर करेगी साथ ही श्रीमती प्रियंका पवनघुवारा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार ओर यह योजना निश्चित महिलाओं को लाभकारी है साथ ही किसानों का ऋण माफी के साथ 100 यूनिट बिजली 100 रुपये मे देगी काग्रेंस सरकार जन जन का साथ काग्रेंस का हाथ जिसको लेकर हम सब कोंग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हार्दिक धन्यवाद करते हैं।

