टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज दिनांक 10.05.2023 को माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान श्री सिसौदिया ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर, लोक अदालत को सफल बनाये। लोक अदालत में राजीनामा करने से ना किसी की हार होती है ना ही किसी की जीत होती। आपसी वैमनुष्यता खत्म होकर भाईचारा बना जाता है। उक्त प्रचार रथ के द्वारा न्यायिक क्षेत्र टीकमगढ़ के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों एवं ग्रामों में नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, माननीय सुभाष सोलंकी, विशेष न्यायाधीश माननीय श्रीमती गीता सोलंकी, जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश माननीय मनोज कुमार, माननीय अरविन्द प्रताप सिंह चैहान, माननीय अनिल करौरिया, माननीय प्रणयदीप ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्रीमती सपना पोर्ते, न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अमन सिंह भूरिया, माननीय अमित निगम, माननीय अरविन्द सिंह, माननीय प्रदीप सोनी, माननीय संगम सिंह, माननीय श्रीमती अदिति कुमार शर्मा माननीय सुश्री रिषु भगत, माननीय नूतन रावते उपस्थित रहें । प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

