टीकमगढ़। मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में टीकमगढ़ जिले के जाने-माने प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक डॉ विनोद कुमार राय को टीकमगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है उनकी यह नियुक्ति मुख्यमंत्री जन कल्याण कारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश और निर्देशानुसार की गई है। श्री राय की इस नियुक्ति को लेकर उनके इष्ट मित्रों संबंधी जनों परिजनों आदि ने श्री राय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह गहरवार प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. तनुश्री सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, एन.एल.मेहरा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, नितिन चौहान ज़िला अध्यक्ष जबलपुर, रश्मि सिंह ज़िला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जबलपुर, सुश्री स्वाति नायक प्रदेश उपाध्यक्ष,पद्मश्री रमेश परमार प्रदेश उपाध्यक्ष,नेक मोहम्मद प्रदेश उपाध्यक्ष,एकता मेहता ज़िला अध्यक्ष इंदौर, देवेन्द्र सिंह राजपूत ज़िला अध्यक्ष पन्ना, चैन सिंह डेहरिया प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रीमती निर्मला उपाध्याय प्रदेश महामंत्री ,कोमल चंद ,कुर्बान मोहम्मद आदि लोगों ने बधाइयां दी है । उल्लेखनीय है कि नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 23 शिव शक्ति कॉलोनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय को मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जहां इस नियुक्ति को लेकर श्री राय को अनेकों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।

