टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को लगातार मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं। जिन पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल को गुम हुये मोबाइलों को खोजने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीकक्षक सीताराम सत्या के मार्गदर्शन में सायबर सेल द्वारा गुमे हुये कुल 82 मोबाइल कीमती लगभग 17 लाख रूपये के खोजे गये हैं । सभी गुम हुए मोबाइल दिनांक 11.05.2023 को पुलिस कंट्रोल रूम में एक
कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये गए । इसी प्रकार ऑनलाइन फ्रॉड के अंतर्गत आवेदक राजकुमार पिता रामकिशोर चौरसिया निवासी ढोंगा रोड टीकमगढ़ के 59641 रुपये एवं आवेदक हरकुंवर पति राजू अहिरवार निवासी उदयपुरा थाना लिधौरा के 49000 रुपये ऑनलाइन फ्रॉड हो गए थे, आवेदकों की संपूर्ण राशि 108641रूपये वापिस आवेदकों के बैंक खातों में जमा करवाए गए। साईबर सुरक्षा एवं जागरूकता की एक वर्कशॉप आयोजित कर पंपलेट भी लोगों को वितरित किए गए। गुमे हुये मोबाइलो को खोजने में पुलिस सायबर सेल टीम टीकमगढ़ से उप निरीक्षक मयंक नगायच, प्र.आर. रहमान खान, आरक्षक मुकेश राजगीर एवं टीकमगढ़ जिले के थानो में पदस्थ समस्त थाना प्रभारियों एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों ,कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। 82 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई दी जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।