टीकमगढ़। नगर के स्थानीय खादी आश्रम के समीप स्थित जिला महिला कांग्रेस के कार्यालय में नारी सम्मान योजना को लेकर जिला महिला कांग्रेस द्वारा एक बृहद बैठक का आयोजन 11 मई 2023 गुरुवार के दिन दोपहर करीब 2 बजे से किया गया जहां इस बैठक में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे वही इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी सहित आबिद सिद्दीकी एवं बींना से आईं अंकिता किंग जो कि नारी सम्मान योजना की संभागीय प्रभारी हैं वहीं बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस के नवीन साहू, श्रीमती सुषमा यादवेंद्र सिंह बुंदेला एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष भगत राम भइयंन यादव एवं जिला महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताऐं मौजूद रहीं। जिला महिला कांग्रेस की बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा नारियों के सम्मान के लिए एवं महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए जो योजना चलाने की पहिल की है उसमें महिलाओं को प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपये एवं पांच सौ रुपये का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा जिसके आवेदन फार्म भी बैठक के दौरान दिखाए गए बताए गए और इस योजना का संपूर्ण रूप से प्रचार-प्रसार बैठक के दौरान किया गया जहां कांग्रेस का यह कहना है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम निश्चित ही महिलाओं के लिए यह करके दिखाएंगे जिसमें 15 सौ रुपये प्रतिमा एवं पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ जो जनता से वादा करते हैं वह निभाते अवश्य हैं। उल्लेखनीय है कि जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस की एक वृहद बैठक का आयोजन जिला महिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया जिसमें नारी सम्मान योजना का प्रचार प्रसार एवं इसके बारे में महिलाओं को बताया गया जहां इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

