टीकमगढ़। पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन एवं 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों का शुक्रवार के दिन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया जाएगा जिसको लेकर गुरुवार के दिन कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के साथ विधायक राकेश गिरी ने प्रतिभागियों के दल को हरी झंडी देकर रवाना किया।
साथ ही विधायक राकेश गिरी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार के दिन भोपाल में गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के द्वारा चलित पशु चिकित्सा वाहन का शुभारंभ किया जाएगा यह एक अच्छी पहल है जिससे कि अब पशुओं की सुरक्षा होगी एवं जो पशु एक्सीडेंट में घायल हो जाते हैं उन्हें अब तत्काल ही इलाज मिल पाएगा जिसमें 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके उनका इलाज किया जाएगा।
इस मौके पर उपसंचालक पशु पालन डॉ डीके विश्वकर्मा,डॉक्टर दीपक नाग , डॉक्टर के पी पटेरिया, डॉक्टर डीपी अहिरवार, डॉक्टर एमएस सेंगर , डॉक्टर मनीष , डॉक्टर रविंद्र पटेल ,नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव यादव, सहित अनेक पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

