टीकमगढ़| शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में 10 मई से जिले की सभी ग्राम पंचायतों, तहसील, उप तहसील, राजस्व सर्किल, लोक सेवा केन्द्रांे सहित नगरीय निकायों एवं शासकीय कार्यालयों में शिविर लगना प्रारंभ हो गये है।
इसीक्रम में आज टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बडोराघाट, मऊघाट, कुंवरपुरा, नयाखेरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। विधायक राकेश गिरि ने शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं निराकरण कराने हेतु संबधित अधिकारियों निर्देश दिये। साथ ही शिविर में आए ग्रामीणों को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विधायक राकेश गिरि ने पात्र हितग्राहियों को नामांकन प्रणाम पत्र तथा बीपीएल के आदेश वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम सीपी पटेल, तहसीलदार आरपी तिवारी, सीईओ आशीष अग्रवाल, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्वेता चतुर्वेदी, सरपंच अखिलेश बिदुआ, विवेक खरे सहित संबंधित अधिकारी, पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

