टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एवं एसडीओपी के द्वारा थाना प्रभारी बुडेरा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अथक प्रयास कर जहाँ एक ओर हत्या, अपहण पोक्सो एक्ट, बलात्कार, पशु क्रूरता अधिनियम जैसे जघन्य अपराधों में कई वर्षो से फरार गैरम्यादी वारंटियों को विभिन्न क्षेत्रों पर दविश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टीकमगढ में पेश किया गया है। वहीं दूसरी ओर गुमशुदा नाबालिक अपह्ता को बहादुरपुर हरियाणा से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है । थाना बुडेरा द्वारा 2000 रूपये के इनामी फरारी गैर म्यादी वारंटी बृजेश पिता मोती यादव नि मऊखेडा़ थाना गुलगंज जिला छतरपुर को धारा 363, 366,376(2) ताहि0 5/6पोक्सो एक्ट में दिनांक 12/05/2023 को (2) 2000 रूपये के इनामी फरारी गैरम्यादी वारंटी हरदेव सिंह पिता भुजलब सिहं ठाकुर नि0 मिडावली हाल शिवनी मुहल्ला देवगढ रोड ललितपुर उ.प्र. को धारा 302,120 बी, 34 ताहि.में दिनांक 11/05/2023 को, (3) 5000 रूपये के इनामी फरारी गैर म्यादी वारंटी दिस्सू उर्फ देशराज पिता घंसू ढीमर नि० खोडेरा को प्रकरण क्र.1136/08 धारा 323,325 ताहि0 में वांछित उपरोक्त आरोपी की तलाश की गई जो फौत होना पाया गया सम्बंधित दस्तावेज प्राप्त कर मान्नीय न्यायालय पेश कर इनामी फरारी गैर म्यादी वारंट तामील किया गया, (4) 2000 रूपये के इनामी फरारी गैरम्यादी वारंटी राजेन्द्र उर्फ बृजेन्द्र पिता काशीराम अहिरवार नि शिवगंज बडा बाजार बड़ी माता के पीछे मऊरानीपुर जिला झांसी उ.प्र. को धारा 403 ताहि 4/10गौ बध अधिनियम 9/10 पशु क्रूरता अधिनियम, 4, 5, 9 मध्य प्रदेश कृषक अधिनियम में दिनांक 11/05/2023 को गिर कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना बुडेरा के ही अपक्र.80/21 धारा 363,366 ताहि. की गुमशुदा नाबालिग अपह्ता को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना बुडेरा से उप निरीक्षक अंकित दुवे थाना प्रभारी बुडेरा, उनि, मयंक नगायच, कार्य. उनि राजेन्द्र सिहं ठाकुर, प्रआर.02 रतीराम अहिरवार, प्रआर. 25 अनिल रिछारिया, प्रआर. 86 देवेन्द्र सिंह, प्रआर.349 विजय वर्मा,आर.448 अंकित, आर.631 अजीत, आर.388 शीतल सेन, आर.चालक 66 दीपचन्द्र सायवर सैल टीम प्रआर. 271 रहमान की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

