टीकमगढ़। बीते शुक्रवार की रात्रि 8 बजे राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेला की पंचायत जसवंतनगर में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा पंचायत वासियों से जनसंवाद किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अवैध उत्खनन अवैध शराब जुआ सट्टा एवं अपराधी व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा जिले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी भय मुक्त जिला बनाने का पूरा प्रयास होगा उन्होंने महिलाओं से भी कहा कि आप लोग बच्चियों को पढ़ाने में आगे आए एवं हर कार्य में आप लोग सहयोगी बने एवं स्वच्छता पर भी पुलिस अधीक्षक ने अपनी बात रखी उन्होंने साइबर सेल के प्रति भी जागरूक किया थाना प्रभारी बल्देवगढ़ अमित साहू ने जनसंवाद के दौरान लोगों से कहा जहां भी अपराध हो तत्काल सूचना दें मैं आपके साथ खड़ा हूं जनसंवाद के दौरान महेंद्र सिंह बुंदेला ने भी अपनी बात रखी और अपराध रोकने में सहयोग करने की बात कही अखिलेश यादव द्वारा गीत के माध्यम से पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया एवं सरपंच द्वारा एवं ग्राम वासियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर ग्राम पंचायत की ओर से अभिनंदन किया गया कार्यक्रम के दौरान सरपंच मवई सरपंच मजना सरपंच बम्होरी नकीबन सरपंच रौरई सरपंच पपावनी थाना बलदेवा मजना चौकी पुलिस स्टाफ एवं भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान लोधी द्वारा किया गया।