टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में 13 मई 2023 शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।। उल्लेखनीय है कि जिला न्यायालय के एडीआर भवन में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश माननीय हितेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया जहां आमजन पहुंच रहे हैं और अपने अपने प्रकरणों का निपटारा आपसी समझौता के आधार पर करा रहे हैं एवं नेशनल लोक अदालत का लाभ ले रहे हैं जहां नेशनल लोक अदालत में न्यायालय के राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों का अधिक संख्या में निराकरण कराया जा रहा है।

