टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान एक डंपर यूपी 94टी 9553 को रोककर चेक किया जिसमें डस्ट भरी हुई थी जिसकी बिल्टी चेक की गई तो उसमें क्षमता से अधिक 12 टन माल अधिक पाया गया जिस पर ओवर लोडिंग कार्रवाई की जाकर 22000 शमन शुल्क वसूला गया। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक उपनिरीक्षक दयाराम चक्रवर्ती, महिला प्रधान आरक्षक अफरोज, आरक्षक 559 अवधेश , 415 आदित्य द्विवेदी उपस्थित रहे।

