टीकमगढ़। पुलिस संघ के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष पूर्व टी आई ने पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी का सम्मान किया पुलिस पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष ने मीडिया को बताया की रोहित काशवानी ने दिनांक 28.03.2023 को पदभार ग्रहण किया था उन्होंने इतने अल्प समय में हमारे टीकमगढ़ में अपराधों की रोक थाम शहर की व्यवस्था व रख रखाव में सराहनीय कार्य कर दिखाए हैं जिन में शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस व पब्लिक संबंध से उन्होंने जनता का दिल जीत लिया है साथ ही अपराधियों पर उन्होंने जो काबू पाया है निश्चित ही सराहनीय है उनकी विशेष उपलब्धियों में दिनांक 03.04. 23 को गुलाब गार्डन की हुई 10 लाख की चोरी का खुलासा अपराधिक पेशेवर सांसी गैंग से जो पूरे हिंदुस्तान में ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है पता लगाकर किया यात्री बस से अवैध सोने के जेवरात 27लाख 99 हजार रुपए के बरामद किए. थाना खरगापुर अंतर्गत अपहरण एवं बलात्कार के आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया.कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत दिनांक 05 .05. 2023 को हुए अंधे कत्ल का 48 घंटे के अंदर खुलासा किया तथा कीमती 17 लाख रुपए के 82 मोबाइलों को खोज कर पब्लिक को उनके मोबाइल सुपुर्द किए थाना जतारा अंतर्गत 11.05.2023 को हुई हत्या के आरोपी को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया साथ ही लगातार कई वर्षों से फरार आरोपी वारंटियों को गिरफ्तार किया जिससे आम जनता काफी राहत महसूस कर रही है इन उपलब्धियों पर आप और आपकी टीम साथ ही आपके सभी थाना प्रभारी बधाई के पात्र हैं हम समस्त पुलिस परिवार के पेंशनर पुलिस परिवार के बुजुर्ग के नाते आपके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं करते हैं

