टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में टीकमगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसीक्रम में शनिवार के दिन टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बोरी,महाराजपुर,शिवपुरी गणेशगंज में विधायक राकेश गिरी ने शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण कराने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये। विधायक राकेश गिरी ने शिविर में आए ग्रामीणों को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विधायक राकेश गिरि ने पात्र हितग्राहियों को नामांकन ,बीपीएल के आदेश सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम सीपी पटेल,तहसीलदार आर पी तिवारी, सीईओ आशीष अग्रवाल,सरपंच उमेश अहिरवार,श्याम यादव,संजय अवस्थी,कृष्ण कुमार देवलिया, सरपंच प्रभु रैकवार, रीना दिनेश खटीक,श्याम किशोर यादव सहित संबंधित अधिकारी, पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

