टीकमगढ़ । कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को लेकर इस खुशी का असर टीकमगढ़ जिले में भी देखने को मिला जहां जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार 13 मई 2023 की शाम करीब 6 बजे नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर पहुंचकर जमकर खुशियां मनाईं पटाखे फोड़े और एक- दूजे को मिठाईयां भी खिलाईं इस मौके पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी श्रीमती राम कुमारी द्विवेदी नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक पार्षद जसवंत बाल्मिक लक्ष्मण रैकवार नवाब खान युवा नेता शाश्वत सिंह बुंदेला राजू दांगी पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार संजय नायक टिंकू जैन राजेश साहू डॉ इसरार मोहम्मद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस ने विजय हासिल की है इसी तरह आगामी चुनाव में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा।