टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी को सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध गांजा परिवहन कर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक/कार्यवाही
उक्त व्यक्तियों से उनका नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम अखिलेश राय पिता लक्ष्मी राय दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम पप्पू राय पुत्र लक्ष्मी राय तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम सत्येंद्र यादव पुत्र देवेंद्र यादव सभी निवासी ग्राम आलमपुरा थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ बताया जिन्हे थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 169/23 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8 एवं 20 के तहत कायम कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अजय सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर, आरक्षक आशुतोष तिवारी, आरक्षक संजय राजपूत, आरक्षक गोविंद, आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक राजू चढ़ार एवं एनआरएस साकेत राजपूत, प्रभु सेन, एनआरएस हेमंत, एनआरएस हरिओम, रामपाल, का सराहनीय कार्य रहा उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

