टीकमगढ। दिनांक 13/05/23 को फरियादी राहुल पिता नन्नूलाल अहिरवार निवासी टपरियन चौहान थाना पलेरा ने दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रास्ता रोककर उसकी मारपीट कर ग्लेमर मोटर साइकिल व मोबाइल व 1500 रुपये नगद लूट लेने की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर अपराध धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा अज्ञात लूट का तत्काल खुलाशा कर आरोपियो की गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया । अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम व अनु.अधि. (पु) टीकमगढ सुश्री प्रिया सिंधी, के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कुङीला उनि मनोज द्विवेदी व थाना प्रभारी खरगापुर उनि नीतेश जैन के नेत्रत्व में लूट का खुलाशा करने हेतु टीमो का गठन किया गया जो गठित टीमो के द्वारा बड़ी ही मेहनत व लगन से कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना खरगापुर से निगरानी बदमाश सोबरन सिंह उर्फ रण्डो राजा पिता शिवराज सिंह ठाकुर उम्र 45 साल निवासी गुना को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी सोबरन सिंह उर्फ रण्डो राजा के द्वारा अपने एक अन्य साथी चन्दू लोधी निवासी गुजरातन के साथ लूट करना स्वीकार करने पर आरोपी सोबरन सिंह उर्फ रण्डो राजा से लूटा गया माल एक ग्लैमर मोटर साइकिल व वीवो कंपनी का मोबाइल वरामद किया गया। आरोपी सोबरन सिंह उर्फ रण्डो राजा को गिरफ्तार कर जे. आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी सोबरन सिंह उर्फ रण्डो राजा पिता शिवराज सिंह ठाकुर उम्र 45 साल निवासी गुना की गिरफ्तारी व लूटा गया माल मशरुका बरामद करने में थाना प्रभारी कुडीला उनि. मनोज द्विवेदी व थाना प्रभारी खरगापुर उनि0 नीतेश जैन, उनि. मंयक नगाइज सायबर सेल प्रभारी टीकमगढ, प्रआर. 65 मुन्नालाल, प्रआर 80 हरिश्चन्द्र, आर. 574 दीपक, आर.565 लक्ष्मण, आर. 724 प्रीतम, आर. 704 विक्रम, आर. 398 रामकेश, आर. 159 देशराज, आर. 110 कल्याण राजपूत, आर. 625 जितेन्द्र, आर. चालक राम सिंह की अहम भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

