टीकमगढ़। रविवार के दिन मऊ चुंगी स्थित असरा गौ शाला के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन द्वारा 6 चलित पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध कराए गए है। जिनका विधायक राकेश गिरी ने रविवार के दिन हरी झंडी देकर जिले के क्षेत्र में रवाना किया।
बता दे कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुछ दिनों पहले पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा संकल्प गौ रक्षा सम्मेलन एवं 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों का लोकार्पण किया गया था। जिसमें टीकमगढ़ जिले से प्रतिभागियों का दल भोपाल संकल्प गोरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचा था।
सम्मेलन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा टीकमगढ़ जिले के लिए 6 चलित पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी का सभी ने फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। वहीं वाहन चलाने वाले चालकों का भी विधायक राकेश गिरी ने फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन आयोजित कर चलित पशु चिकित्सा वाहन का शुभारंभ किया गया था जिसमें हमारे जिले के लिए माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के द्वारा 6 चलित पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं जो एक अच्छी पहल है जिससे कि अब पशुओं की सुरक्षा की जाएगी एवं जो पशु जगह-जगह एक्सीडेंट में घायल हो जाते हैं अब उन्हें तत्काल ही इलाज की सुविधा कराई जाएगी इस वाहन को उपलब्ध के लिए 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके उनका इलाज किया जाएगा।
विधायक राकेश गिरी ने बताया कि जिले के लिए 6 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें टीकमगढ़, जतारा ,पलेरा बल्देवगढ़, खरगापुर और बड़ागांव के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं जो अब पशुओं के इलाज के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर उपसंचालक पशु पालन डीके विश्वकर्मा, डॉक्टर दीपक नाग, डॉक्टर के पी पटेरिया,डॉक्टर डीपी अहिरवार, डॉक्टर एम एस सिंगर, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर रविंद्र पटेल, नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव यादव ,आसरा गौसेवा केंद्र से सुदीप मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, शिवम असाटी, साकेत नायक, शिध्राथ असाटी,गोलू नायक आयुष नायक, अन्य आसरा परिवार सहित अनेक पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

