टीकमगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषक ब्याज माफी योजना के तहत सागर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 2200 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदेश सरकार देगी।
इसीक्रम में टीकमगढ़ जिले में ग्राम पंचायत कुंडेश्वर धाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के ब्याज माफी योजना के आवेदन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने कृषक बन्धुओं के फार्म भरवाकर कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को खाद, बीज, खेती हेतु शून्य दर पर फसल ऋण, उपार्जन की व्यवस्था, सिचाई क्षेत्र में विस्तार, राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आवेदन 17 मई तक भरे जा सकेंगे। ऐसे किसान जिनका मूलधन एवं ब्याज सहित 2 लाख रुपये हो तथा 31 मार्च 2023 की स्थिति में डिफाल्टर हों, को योजना का लाभ मिलेगा।
नवीन ऋण वितरण में किसानों द्वारा मूलधन की राशि खाते में जमा करने पर उतनी ही राशि का खाद बीज प्राप्त करने की पात्रता होगी। योजना का लाभ आयकर दाता, भूतपूर्व सैनिकों को छोड़कर 15 हजार रुपये से अधिक पेशन पाने वाले सेवा निवृत्त्त शासकीय सेवक,, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम के अध्यक्ष, महापौर, कृषि उपज मंडी, सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, केन्द्र एवं राज्य सरकार के गठित निगम, मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा शासकीय सेवक योजना के लाभ के पात्र नहीं होंगे। इस अवसर पर संबंधत अधिकारी तथा किसान भाई उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

