टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़ के निर्देशन में प्रतिदिन पुलिस द्वारा लगातार रोड पेट्रोलिंग एवं पैदल भ्रमण कर लोगों की मध्य एवं आम रोड पर पुलिस की उपस्थिति का असर पुलिस कार्यवाही में दिख रहा है जिसके परिणामस्वरूप थाना बुडेरा पुलिस द्वारा उनि अंकित दुबे थाना प्रभारी बुडेरा के नेतृृत्व में थाना बुडेरा पुलिस द्वारा दिनांक 14 मई 2023 को दौरान भ्रमण के रामनगर तिराहा पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम विषमरा से एक पिकअप में लकड़ी भरकर अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहा है उक्त सूचना से स्टाफ को अवगत कराया तथा रामनगर तिराहा से तस्दीक हेतु विषमरा तिराहा पर पहुंचा तथा आम रोड पर सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन क्र एम0पी0 36 जी 0609 खड़ी थी चालक मौका से भाग गया पिकअप की तलाशी ली गई जिसमें कटी हुई लकडियों भरी हुई थी एवं गाडी की डिग्गी में उक्त वाहन के रजिस्ट्रेश की छायाप्रति प्राप्त हुई जिसमें उक्त वाहन जीवन कुमार जैन निवासी ग्राम बुडेरा के नाम होना लेख है। पिकअप में भरी हुई कटी लकड़ियों से संबंधित कागजात न मिलने पर वाहन एवं माल संदिग्ध व अवैध स्थिति में पाया जाने से वन विभाग को सूचना देकर समक्ष गवाहान के समक्ष मौका पर दिनांक 14 मई 2023 के 11/05 बजे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर हमराह स्टाफ की मदद से जप्तशुदा वाहन उपरोक्त को थाना लाकर सुरक्षार्थ रखा जाकर लिखित तहरीर वनविभाग वन परिक्षेत्र बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ को अग्रिम कार्यवाही की जाने हेतु लेख कर जप्त वाहन एवं माल वन विभाग बल्देवगढ की सुपुर्द में दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में उनि अंकित दुबे थाना प्रभारी थाना बुडेरा प्रआर0 86 देवेन्द्र सिंह प्रआर0 25 अनिल रिछारिया एनआरएम दिनेश लोधी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

