टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में टीकमगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसीक्रम में मंगलवार के दिन टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत में विधायक राकेश गिरी ने शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण कराने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये। विधायक राकेश गिरी ने शिविर में आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार की मंशा है पंथी के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले जिसके लिए मेरे द्वारा प्रत्येक ग्राम में शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, साथ ही उन्होने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विधायक राकेश गिरि ने पात्र हितग्राहियों को नामांकन ,बीपीएल के आदेश सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम सीपी पटेल,
तहसीलदार श्रीपत अहिरवार, सीईओ आशीष अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार, मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, हरीश अहिरवार सहित संबंधित अधिकारी, पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

