टीकमगढ़ । जिले की खरगापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पिपरा मडो़री में लगातार गरीबो के राशन में अनियमितताओं की शिकायतें आ रही है इस संदर्भ में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष पीसीसी डेलीगेट अजय सिंह यादव के नेतृत्व में एसडीएम बलदेवगढ़ कार्यालय में सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या महिलाओ के साथ पहुंचकर धरना दिया गया एवं ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि राशन विक्रेता द्वारा फिंगरप्रिंट लगवाने के बाद राशन नहीं दिया जाता है यहां तक कि राशन कार्ड फाड़ दिए गए और ग्रामीणों को धमकी दी गई एसडीएम बल्देवगढ़ द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया साथ ही ग्रामीणों की राशन व्यवस्था नियमित करने के लिए भी कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम पिपरा मडो़री में राशन वितरण की व्यवस्था में जमकर धांधलियां एवं अनियमितताएं की जा रहीं है जहां गरीबों का राशन कंट्रोल संचालक घटक रहे हैं जब ग्रामीणों से यह नहीं सहा गया तब ग्रामीण लामबंद हो गए और बड़ी संख्या में एसडीएम बल्देवगढ़ कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेसी नेता अजय सिंह यादव के नेतृत्व में मंगलवार 16 मई 2023 को एसडीएम को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कंट्रोल संचालक के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए तमाम आरोप कंट्रोल संचालक पर लगाए जहां एसडीएम ने जांच कार्यवाही की बात कही है। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेसी नेता अजय सिंह यादव सहित ग्रामीणों ने लिखित रूप से दी।

