टीकमगढ़।भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नव युवकों को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती कैंप का अयोजन आज ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में किया गया। कैंप में ग्रामों से 30 लड़कों ने भाग लिया, जिसमें एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड नीमच के भर्ती अधिकारी संतोष कुमार ने मापदंड के अनुसार 7 युवाओ का चयन किया गया। इन चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण उपरांत 65 बर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी, जैसे औधोगिक क्षेत्रों में दिल्ली का लाल किला, झांसी का किला, सांची स्तूप, खजुराहो का मंदिर, ताजमहल, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, आस्पताल एम्स आदि में 12000 से 15000 की सैलरी पर रखा जायेगा। सुबिधा पीएफ, पेंशन, ग्रेजुएट, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंशयोरेंस एवं दो बचचो की पढ़ाई, आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं।

