पलेरा।जतारा मार्ग पर स्थित शासकीय जमीन को लेकर शासन के ही दो विभाग आमने-सामने आ गए हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद पलेरा द्वारा जतारा मार्ग भूमि पर मुख्य सड़क के किनारे वार्ड क्रमांक 14 में पानी की टंकी के पास खाद्य प्रसंस्करण पिट का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके निर्माण कार्य को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा आकर रोका गया उनका कहना था कि उनके अधिकारी कनिष्ठ यंत्री अमित भूषण चौहान द्वारा निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है, जबकि नगर परिषद द्वारा इस पर अपना हक जताया जा रहा है इसको लेकर नगर परिषद अधिकारी द्वारा विद्युत विभाग थाना पलेरा तहसीलदर पलेरा अनुविभागीय अधिकारी जतारा एवं जिला कलेक्टर के नाम प्रतिलिपि में एक शिकायती आवेदन सौंपा गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद द्वारा नगर परिषद के लिए आवंटित की गई जमीन खसरा नंबर 1620/1/2(S) एवं1620/1/3(S) पर ही निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न किए गए हैं और इसमें एमपीईबी कनिष्ठ यंत्री अमित चौहान जबरन धमकाकर कार्य रुके जाने का आरोप लगाया गया है नगर परिषद द्वारा उचित समाधान की मांग की गई है ताकि निर्माण को बिना किसी बाधा के पूर्ण किया जा सके|
इनका कहना है
जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है वह भूमि विद्युत विभाग की है|— अमित भूषण चौहान कनिष्ठ यंत्री एमपीईबी पलेरा
मैं अभी आज खरगापुर में हूं और वहां पर पहले से ही नगर परिषद की पानी की टंकी निर्मित है और दुकानें भी बनी हुई है और मेरी कार्यालय में चर्चा हुई है तो बताया गया कि यह जमीन नगर परिषद की ही है और मैं कल कार्यालय पहुंचकर सभी दस्तावेज देखूगा साथ ही साथ यह कार्य नगर में सार्वजनिक क्षेत्र के रूप में किया जा रहा है और उसमें कोई व्यवधान नहीं किया जाना चाहिए|— महादेव अवस्थी सीएमओ नगर परिषद पलेरा
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

