टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ के वार्ड क्रमाक 1 व 2 से शुरू करते हुए बड़ागांव धसान और मवई नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री यादवेन्द्र ने नारी सम्मान में इस कार्यक्रम को शुरू किया ।
इस कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री प्रदेश काग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने अपने वचन पत्र में कहा कि महिलाओं के सम्मान मे काग्रेस की सरकार बनते ही रसोई गेस की कीमत जो 12 सौ रुपए है उसे काग्रेस सरकार पांच सौ रुपए में देगी वहीं हर माह अपनी माता बहनों को 15 सौ रुपए देगी। जिससें हमारी माता बहनों हर साल 18 हजार का फायदा होगा। उपास्थित कांग्रेसीजनों सुषमा सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रकाश मिश्रा सचिव प्रदेश काग्रेस कमेटी ओपी रैकवार डा. इसरार मुहम्मद अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस तुलाराम लोधी पुष्पेन्द्र यादव लक्ष्मन रैकवार अरिवन्द रजक छीता बीरेन्द्र कुशवाहा अनीस अहमद रामकुमार यादव फरीद खान अच्छं लाल कुशवाहा छोटे ठाकुर मुकेश रैकवार सहित कई काग्रेस जन मौजूद रहे।

