टीकमगढ़। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया हाल ही में हुए जाट महाकुंभ में आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश के प्रभारी बीएस जून से कृषि मंत्री कमल पटेल ने बदसलूकी की थी। आप के प्रभारी बीएस जून जाट महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे थे मंच पर जैसे ही आप के प्रभारी बीएस जून ने किसानों के मुद्दे, उनके हक को लेकर बोलना शुरू किया। मंच पर ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने उन्हें किसानों के मुद्दे और उनके हक की बात करने से रोका। इतना ही नहीं दिल्ली से आप विधायक और प्रभारी बीएस जून को मंत्री कमल पटेल ने मंच से नीचे उतारने की धमकी भी दी। सवाल ये है कि ये सरकार किसानों के मुद्दों, उनकी परेशानियों पर चर्चा करने से डरती क्यों हैं। किसानों की बात करने वाले आप प्रभारी बीएस जून को धमकी क्यों दी गई। क्या किसानों की बात करना उनके हक को लेकर आवाज उठाना सरकार की निगाह में गुनाह है। ये आम आदमी पार्टी के प्रभारी बीएस जून का नहीं, आम आदमी पार्टी का नही मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों का अपमान हैं। जिनकी आवाज उठाने पर आप के नेता को धमकाया गया। किसानों के अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ दिनांक 18 मई 2023 दिन गुरूवार को शाम 4 बजे गाँधी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के अपमान करने के मामले में माफी मांगें। इस प्रदर्शन में जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी सहित नितिन कुमार जैन ब्लॉक अध्यक्ष हामिब खान बसीम खान लाला राम अहिरवार राजकुमार जैन अनार खॉन सतीश कुमार आदर्श जैन गोविन्द दास राजक अमर सिंह लोधी राजकुमार जैन राजबहादुर सिंह आदर्श जैन वसिम खान उमेश विश्वकर्मा इंद्रपाल यादव चतुर्भुज कुशवाहा दशरथ प्रसाद धनुषधारी कोरी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।