टीकमगढ़ । कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में कांग्रेस पार्टी ने नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 17 में शिविर लगाया गया। इस शिविर में पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने महिलाओं को इस योजना की जानकारी देते हुए इस योजना के लाभ बताए।
वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता गौरव शर्मा ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ की चुनावी घोषणा के तहत नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड नंबर 17 में शिविर लगाकर महिलाओं के फॉर्म भरे। ग्राम मजना दरगुंवा में शिविर लगाकर 3500 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन दर्ज़ कराए। शिविर में पूर्व मंत्री द्वारा कहा गया कि शहर के अलग-अलग मोहल्लों तथा वार्डों में शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है तथा फार्म भरे जा रहे हैं। बुधवार को पुरानी टेहरी वार्ड नंबर 1 में शिविर लगाया गया था। इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि पूर्व सीएम कमलनाथ की घोषणा के अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने पर घरेलू गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में और महिलाओं को हर माह 15 सौ रुपए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि योजना की सबसे खास बात यह है कि नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरना काफी आसान है। इसमें ज्यादा कागजी खानापूर्ति की जरूरत नहीं है और यह काफी सरल है।
शिविर के दौरान पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद गौरव शर्मा पार्षद रामकुमार यादव प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश मिश्रा संजय नायक विभोर पांडे अनीश खान अरविंद खटीक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के फॉर्म भरकर उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

