टीकमगढ़। स्थानीय डोंगा मैदान पर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा हॉकी एस्ट्रोटर्फ के भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश गिरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी, जिला पंचायत सीईओ, सिद्धार्थ जैन, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, जनभागीदारी अध्यक्ष प्रमोद खरीदी रेडक्रॉस अध्यक्ष महेश साह, बट्टू राजा, आशुतोष भट्ट जी जिला महामंत्री अश्वनी चढ़ार जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राकेश गिरी एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विधि विधान से हॉकी एस्ट्रोटर्फ का भूमि पूजन किया गया।
इसके बाद मंच पर सभी अतिथियों का वरिष्ठ जनों के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा संबोधन किया गया
वही विधायक राकेश गिरी ने कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिले के लिए सबसे बड़ी सौगात हम सब को मिली है जिसमें आज ढोंगा मैदान पर 8 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से हॉकी एस्ट्रो टर्फ का विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
कहीं उन्होंने कहा कि इस सौगात से हमारे जिले के सभी हॉकी खेल प्रेमियों को खेलने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी साथ ही जिले नहीं बल्कि बुंदेलखंड के लिए यह अच्छी सौगात है। वही उन्होंने कहा कि एस्ट्रोटर्फ लगने से हमारे जिले के होनहार बच्चे यहां खेलेंगे और खेल कर अपना और अपने परिजनों का नाम रोशन करेंगे वहीं उन्होंने बताया कि इस इस बार हॉकी टूर्नामेंट एस्ट्रोटर्फ पर ही खेला जाए जिसका हम सभी के द्वारा निरंतर प्रयास किया जाएगा इसके साथ ही विधायक राकेश गिरी ने बताया कि एसपी रोहित कासवानी जी से चर्चा की गई है उनके द्वारा 1 सप्ताह के अंदर डोंगा मैदान पर ओपन जिम भी खोली जाने की बात कही गई है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का एडिशनल एसपी सीताराम जी एवं खेल युवा कल्याण द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

