टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई नारी सम्मान योजना के अंतर्गत पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने 19 मई 2023 को नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 सहित बड़ागांव धसान की कुछेक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर महिलाओं के करीब 25 सौ आवेदन इस योजना के लिए भरवाए इस मौके पर श्री बुंदेला के साथ अन्य कांग्रेसी जन भी मौजूद रहे।

