टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण मे जिले की सभी ग्राम पंचायतों, तहसील, उप तहसील, राजस्व सर्किल, लोक सेवा केंद्रों सहित नगरीय निकायों एवं शासकीय कार्यालयों में शिविर लगाये जा रहे हैं। इसीक्रम में 19 मई 2023 शुक्रवार के दिन टीकमगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत पातरखेरा,अजनौर, सापौन, अमरपुर सहित जिले में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। षिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर में आए ग्रामीणों को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम सीपी पटेल सहित संबंधित अधिकारी, पटवारी, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

