टीकमगढ़ । विकासखंड टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत लार बंजरिया मे हार्टफुलनेस संस्था एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे एकात्म अभियान के तहत तीन दिवसीय ध्यान सत्र का कार्यक्रम कराया जा रहा है जिसमें नितिन बबेले कमलेश कुमार राय कैलाश नारायण मिश्रा श्रीमती अंजू ताम्रकार आयुष विभाग से शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी एवं ग्राम पंचायत लार से सरपंच तीनों दिन सक्रिय रुप से उपस्थित रहेंगे साथ ही ग्राम के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार के निर्देशन में जिला टीकमगढ़ एवं जिला निवाड़ी में ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम में आयुष विभाग जिला टीकमगढ़ ,निवाड़ी के अधिकारी कर्मचारी अपनी-अपनी सहभागिता एवं सहयोग करेंगे आयुष विभाग के प्रदीप चतुर्वेदी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की दिनांक 18.05.2023 एवं 19.05.2023 व 20.05.2023 को ग्राम पंचायत लार बंजरिया में सुबह से यह कार्यक्रम रखे गए हैं।

