टीकमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार नारी सम्मान योजना कांग्रेस द्वारा शुरू की गई है इसी के अंतर्गत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 06 से कांग्रेसी पार्षद श्रीमति रजनी पुनम जयसवाल जगह-जगह शिविर लगाकर महिलाओं के आवेदन भरवा रहीं हैं जहां श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल के द्वारा नगर के स्थानीय पुराने नगर पालिका कटरा बाजार चौराहे पर नियमित रूप से प्रतिदिन शिविर लगाया जा रहा है और महिलाओं के नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाए जा रहे हैं जहां पार्टी की रीति -नीति के अनुसार और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मंशा के अनुरूप जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जयसवाल लगातार पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे हैं। शुक्रवार 19 मई 2023 के दिन तक 25 दिन लगाए जा रहे इस शिविर में महिलाओं के करीब 1400 सौ आवेदन भरवाए जा चुके हैं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन नारी सम्मान योजना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा के अनुसार शिविर लगाया जा रहा है और आवेदन भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ऐसी मंशा है कि अगर कांग्रेस की सरकार आगामी समय में बनती है तो वह प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए उनके बैंक खातों में 1500 सौ रुपये प्रतिमाह और 500 सौ रुपये में गैस सिलेंडर देगी उन्होंने कहा कि कमलनाथ जो भी वादा प्रदेशवासियों से करते हैं उसे वह अवश्य पूरा करते हैं।

