टीकमगढ़। बट सावित्री व्रत बराबरसात का पर्व अंचल भर में शुक्रवार 19 मई 2023 को मनाया गया जहां इस पर्व के दौरान पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर पूजा अर्चना की और विधि विधान से व्रत पूजा अर्चना कर इस व्रत पर्व का पुण्य -लाभ अर्जित किया। बट सावित्री व्रत पर्व हिंदू त्योहारों की परंपरा में खासा और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है जो प्रतिवर्ष मनाया जाता है यह व्रत मुख्यतः महिलाओं का होता है और इस पर्व पर महिलाएं पूजा अर्चना कर बरगद के पेड़ के नीचे जाकर पेड़ की परिक्रमा और पूजा अर्चना करतीं हैं जहां क्षेत्रभर में यह पर्व मनाया गया और महिलाओं ने विधि विधान से बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि अंचल भर में वट सावित्री व्रत पर्व मनाया गया जहां बट वृक्ष के नीचे पहुंचकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और पेड़ की परिक्रमा की।

