टीकमगढ़। बड़ागांव धसान में श्री 1008 श्री नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ के उपलक्ष्य में रविवार के दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं एवं यात्रा में शामिल महिलाओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 मई से 30 मई तक चलेगा जिसमें अनेक धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे वही सोमवार के दिन नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के कार्यक्रम में श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार जी का आगमन भी होगा जिसको लेकर मंदिर कमेटी के द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

