टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को शहर मे तेज आवाज में चल रही बुलट मोटर साइकिलें एवं शहर में मॉडीफाइड सायलेंसर की ब्रिकी की लगातार सूचना मिल रही थी जिन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में कोतवाली टीकमगढ़ पुलिस द्वारा शहर में मॉडीफाइड सायलेंसर की ब्रिकी की सूचना पर दिनांक 20.05.2023 को पुराना बस स्टैण्ड पर तीन दुकान पर छापामार कार्यवाही की गई जो दुकान नं0 1,2,3,4 भागवानी मोटर्स से 04 नग इंदौरी सायलेंसर दुकान मालिक गोपाल भागवानी से एवं गुप्ता आटो पार्टस जय स्तंभ चौराहा के मालिक प्रतीक गुप्ता से 02 नग सायलेंसर एवं जय स्तंभ चौराहा की आनंद आटोपार्टस के मालिक पंकज नायक से 02 सायलेंसर जप्त किये गये है एवं धारा 182 (क) 3 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालान कता किये गये। सूचना मिलने पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी । उक्त कार्यवाही मे रक्षित निरी0 विशाल मालवीय, निरी0 मनीष कुमार, उनि0 जितेंद्रसिह, उनि मनोज कुमार, उनि. आरएस झॉ, प्र0आर0 कैलाश विश्वकर्मा, प्रआर0 मनोज कुमार, प्र0आर0 गजाधर, प्र0आर0 बृजकिशोर, प्र0आर0 बालचंद, प्र0आर0 रामकिशन आर. अनिल पचौरी, आर.मुकेश उपाध्याय, आर0 आकाश पांडे, आर0 छोटे लाल आर0 दुर्गेश, आर0 अरविंद का सराहनीय योगदान रहा।

