टीकमगढ़। ब्लाक काग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह के मुख्य अतिथ्य में आधुनिक भारत के निर्माता दूर संचार क्रांति के जनक पंचायत राज्य को शुरू करने वाले देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि वार्ड 19 में नारी सम्मान योजना के कैंप लगा कर मनाई गई।
इस दौरान उपास्थित काग्रेस जनों नें एवं कार्यक्रम के मुख्यअतिथि यादवेन्द्र सिंह ने राजीव गांधी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रृद्वाजलि दी। यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने जो सपना देखा था वह पूरा होता नजर आ रहा । वहीं हर काग्रेस जन वचनबद्ध है वही मप्र में काग्रेस की सरकार बनते ही हम अपने सभी वादे पूरे करेंगे और जहां-जहां काग्रेस की सरकार है वहां गैस सिलेंडर 12 सौ रुपए में मिल रहा था वह अब 500 रुपए में मिल रहा है। वहीं नारी सम्मान योजना के अन्तर्गत 15 सौ रूपय कर दिए हैं और 100 यूनिट बिजली मुफ्त में 200 यूनिट बिजली हॉफ में यादवेन्द्र सिंह कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री प्रदेश काग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने वचन पत्र में कहा कि मप्र में 15 माह की काग्रेस सरकार ने वृद्वावस्था पेशंन 3 सौ रुपए से 6 रुपए कर दी थ्ाी तो इसके साथ ही किसान भाईयों के दो लाख तक ऋण माफ कर दिये थे।
उपास्थित काग्रेस जनों में सूर्य प्रकाश मिश्रा डा इसरार मुहम्मद अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस अरविन्द खटीक अंकित जैन अध्यक्ष राजीव गॉधी पंचायत संगठन अनीस अहमद राजू दागी सुरेन्द्र सोनी शहीद खान बिल्डर फरयाद खान आरिफ खान शान मोहम्मद खलील खान मास्टर राजीव जैन पठा सहित कई काग्रेसजन शामिल रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

