टीकमगढ़। रविवार को भाजपा नेता ने आपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में टीकमगढ़ जन सम्मान प्रजा संकल्प पदयात्रा बम्हौरी नकीबन से प्रारंभ की है। इस दौरान उन्होंने अपना जन्मदिन समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े वर्ग के साथ मनाया।
इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार 21 मई को भाजपा नेता प्रजातंत्र गंगेले ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री विजय राघव सरकार चौकी वाले बाबा और अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया इसके साथ ही उन्होंने टीकमगढ़ जन सम्मान प्रजा संकल्प पदयात्रा को शुरू किया। पदयात्रा ग्राम बम्हौरी नकीबन से प्रारम्भ होकर जसवंत नगर पहुँची। जहां भाजपा नेता प्रजातंत्र गंगेले ने अपना जन्मदिन टीकमगढ़ विधानसभा के एक ऐसे वर्ग के बीच मनाया जो समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हैं। भाजपा नेता प्रजातंत्र गंगेले ने ग्राम के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया एवं एक-एक घर में जा कर प्रत्येक व्यक्ति से उनकी समस्याओं को जाना। इसके साथ ही इस क्रम में ग्रामवासियों से उनके आवास की समस्या उनके पेयजल की समस्या वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामवासियो को मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। ग्राम के युवाओं के बीच में भविष्य निर्माण को लेकर आगे कैसे बढ़ना है, ग्रामीण युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। ग्राम की महिलाओं से स्व सहायता समूह के माध्यम से जुड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के विषय में संवाद किया गया।
पदयात्रा के दौरान श्री श्री 1008 पगारा धाम पर श्रीहनुमानजी महाराज के दर्शन पूजा-अर्चना कर टीकमगढ़ वासियो के सुख समृद्धि की कामना की पदयात्रा में ग्राम के नीरज आदिवासी अशोक आदिवासी रामकुंवर आदिवासी यशपाल यादव जयसिंह यादव अजय रावत रामकुमार रावत चुंटा अहिरवार सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे एवं पदयात्रा का विश्राम ग्राम धजरई में रात्रि विश्राम के साथ हुआ।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

