टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेशों निर्देशों अनुसार कांग्रेसी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत लगातार काम कर रहे हैं इसी क्रम में पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला अपने सहयोगियों के साथ गांव गांव पहुंच रहे हैं एवं नगर के अनेकवाडोॅ में भी पहुंच रहे हैं और महिलाओं के आवेदन इस योजना के लिए भरवा रहे हैं 23 मई 2023 मंगलवार के दिन पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला नगर के वार्ड क्रमांक 15 सहित अनेक ग्राम पंचायतों बमोरी नकीबन रायपुर सुनोनी नन्नीटेहरी लक्ष्मणपुरा सहित अनेक ग्राम पंचायतों में पहुंचे और महिलाओं के इस योजना के लिए आवेदन भरवाए इस अवसर पर करीब 3000 हजार आवेदन इस योजना के लिए भरवाए गए इस दौरान श्री बुंदेला के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित अनेक कांग्रेसी जन मौजूद रहे ।

