टीकमगढ़। उत्तरी कारी ग्राम धर्मपुरा के करीब आधा सैकड़ा लोगों ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि हम लोगों को घरों से निकलने के लिए रास्ता नहीं है बच्चे भी स्कूल ,कोचिंग नहीं जा पा रहे हैं रास्ता के लिए परेशान हैं लोगों ने रास्ता बिरवारी लगाकर बंद कर दी है जिससे लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं उत्तरी कारी ग्राम धर्मपुरा के लोगों ने जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के नाम आवेदन देते हुए कहा है कि अगर हम लोगों की समस्या का समाधान 07 दिवस के अंदर नहीं किया गया तो हम लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस ओर कार्यवाही किए जाने की मांग की है जहां इस मुसीबत को लेकर ग्रामीण इस उबलती गर्मी के दौरान छोटे-छोटे नौनिहालों के साथ कलेक्टर के दरवाजे पर पहुंचे और जिला प्रशासन का दरवाजा अपनी समस्या को हल कराने के लिए खटखटाया। प्रेस को ग्रामीणों ने लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग जिस रास्ते से निकलते थे उस रास्ते को कुछेक लोगों ने बिरवारी लगाकर बंद कर दिया है जिससे हम लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

